रिपोर्टर- पंकज कुमार सिंह

छपरा- सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुलिस के सहयोग से रविवार को नाटकीय ढंग से जाली नोट के एक कारोबारी को मशरक बस स्टैंड से धर दबोचा। गिरफ्तार युवक मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव के जनक पंडित के पुत्र अर्जून पंडित बताया जाता है। जो पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना काण्ड संख्या 1784/18 के नामजद अभियुक्त है। बंगाल पुलिस मशरक में तीन दिनो से कैम्प कर रही थी। जैसे ही सूचना मिली की जाली नोट के कारोबारी व बारूईपुर थाना काण्ड के नामजद अभियुक्त अर्जून पंडित मशरक बस स्टैंड स्थित अपने चौमिन के दुकान पर आ रहा है। बंगाल पुलिस ने मशरक थाना पुलिस के सहयोग से पुलिसिया जाल बिछा दिया। जाली नोट के कारोबारी अर्जून पंडित ने जैसे ही चौमिन दुकान पर आया कि पुलिस ने धर दबोचा। और उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। बंगाल पुलिस टीम का नेतृत्व सीआईडी इस्पेक्टर सुप्रीओ कुन्डू कर रहे थे। चार सदस्यीय सीआईडी टीम में पश्चिम बंगाल के चुनिन्दा अफिसर थे। जानकारी हो कि पंश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगाना जिले के बारूईपुर थाना स्टेशन से सटे मछली बाजार से पुलिस ने दो युवकों को ६.३५ लाख रुपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों युवक मशरक थाना क्षेत्र के निवासी बताया जाता है। इनके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन का कॉल डिटेल्स खंगाला तब कई चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। हालाकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से कतरा रही है।

One thought on “6.35 लाख के नकली नोट के तीसरा कारोबारी गिरफ्तार

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.