रिपोर्टर -पंकज कुमार सिंह

सारण जिले के मशरक के बगल गाँव में रविवार को जंगली सुअर के हमले से गंभीर रूप से घायल युवक को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा इलाज चल रहा है। जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी मंजय सिंह के पुत्र 18 वर्षीय बिकी कुमार बताया जा रहा है। घायल युवक के परिजन ने बताया कि बिकी गांव के चवर में फसल देखने को गया था। इसी बीच जंगली सुअर ने बिकी पर हमला बोल दिया। चिल्लाने पर बगल के खेत मे लगे फसल देखने गये ग्रामीण भी हल्ला करने लगा। गांव के लोग दौड़ते आए तब तक बिकी को जंगली सुअर ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था। ग्रामीण मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहा इलाज चल रहा है। हमलावर जंगली सुअर भाग गया है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.