रिपोर्टर- पंकज कुमार सिंह
मशरक. थाना क्षेत्र के छपरा-सत्तरघाट मुख्य मार्ग एस एच 90 पर बंगरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने शौच के जा रहे एक ट्रक खलासी को ठोकर मारी। जिससे घटनास्थल पर ही की उसकी मौत हो गयी।मृतक मोतिहारी जिला के कोटवा थानांतर्गत मछरगावा टोला गिदराही गांव निवासी स्व सुरेश नट का पुत्र लखन नट है। घटना शुक्रवार की रात्रि ढाई बजे के करीब उस वक्त हुई जब ट्रक संख्या बीआर 06 जीबी 9638 का खलासी बंगरा गांव पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर शोच के लिए उतरा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया।सिमेंट लोड ट्रक बेतिया जा रहा था। घटना की सुचना मिलने पर पहुंची मशरक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। ट्रक चालक की सुचना पर पहुचें मृतक के परिजनों के चितकार से माहौल गमगीन हो गया। रोते बिलखते परिवार को लोग संतावना दे रहे थे।मृतक की मां जलासी देवी रह रह कर बेहोश हो जा रही थी। घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। जिसके आमदनी से दो छोटी बहन और एक भाई का परवरिश होता था। इस संदर्भ में ट्रक के चालक कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राजेन्द्र यादव द्वारा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमे अज्ञात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक द्वारा घटना को अंजाम देकर फरार होने की बात कही गयी है।
