महाराजगंज. थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव स्थित चंवर में गांव के ही किसान रघुनाथ सह की हत्या कर शव को फेंक दिए जाने की घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्या कैसे हुई यह सभी सोचकर सभी हतप्रभ हैं। घटनास्थल से पुलिस ने तलवार बरामद की है। ग्रामीणों के अनुसार रघुनाथ सह बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। बताया जाता है कि रघुनाथ सह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे सभी से मिलजुलकर रहते थे। उनके चार पुत्र हरेंद्र सह, जितेंद्र सह, उपेंद्र सह गांव में रहते हैं। वहीं सत्येंद्र सह विदेश रहता है। रघुनाथ सह को एक पुत्री है।सभी की शादी हो चुकी है।

पति की हत्या की खबर मिलते ही पत्नी हुई बेहोश :

किसान रघुनाथ सह की हत्या की खबर मिलते ही पत्नी पानपती देवी (60) बेहोश होकर गिर जा रही थी, जिसे आसपास की महिलाएं संभाल रहीं थीं। वहीं पुत्रों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिजन को सांत्वना दे रहे थे। इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.