रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह
मशरक. प्रखंड के खजुरी पंचायत के मुखिया मृदुल देवी- 70 का हाट अटैक हो जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन गांव सहित खजुरी पंचायत के आसपास के गांवों में शोक की लहर दौर गई। मृत मुखिया मृदुल देवी के अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, बहरौली मुखिया अजीत कुमार सिंह, बीडीसी मुन्ना यादव, जिला काॅग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रह्रमदेव दास, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू खान, खजुरी पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र राकेश कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव अनिमेष कुमार, बीआरपी संजीव कुमार, प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मोहन साह, ब्राहिमपुर उमावि के प्रधानाध्यापक अरूण कुमार पांडेय ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक निर्भिक व ईमानदार मुखिया खो दिया।
