रिपोर्ट- पंकज कुमार सिंह

छपरा. जिले के छपरा शहर में रूपगंज मोहल्ले मे पुलिस ने 25 लाख मूल्य के विदेशी शराब के साथ बिहार पुलिस के जवान समेत दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।शराब एक ट्रक पर लदा था ।पुलिस को गुप्त सूचना मिलीं की हरियाणा से बड़ी खेप खुदरा सप्लाई के लिए आई है ।सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित ने एक टीम के साथ छापेमारी की ।इस मामले में गिरफ्तार सिपाही सुशील कुमार भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सशस्त्र बल में तैनात हैं ।जबकि दूसरा छोटका तेलपा मोहल्ला निवासी सलाउद्दीन हैं ।बरामद शराब हरियाणा का बताया जाता है ।जप्त ट्रक यूपी से निबंधित हैं । पुलिस को वहाँ से एक मोबाईल और 5 मोटरसाइकिल,2500 रूपया बरामद किया गया है ।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.