यूपी के 6 जिलों के अलावा जीआरपी और,आरपीएफ की संयुक्त टीम ने किया 4 लूटेरो को लूट की मोबाईल और रुपये के साथ गिरफ्तार ,दो है फरार

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- बलिया रेल खंड पर डाउन सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में हुई डकैती मामले का उदभेद्दन जीआरपी ने शनिवार को कर दिया । इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अपराधियों के पास से जीआरपी ने दो देशी पिस्तौल, लूट की चार मोबाइल और लूट के सामान बरामद की है । इस आशय की जानकारी रेल पुलिस अधीक्षक पुष्पाजंलि ने पत्रकारों को दी । उन्होंने बताया कि दो टीमों का गठन किया गया था । गठित टीम ने गहन जांच, छापेमारी के उपरांत इस मामले को खुलासा करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास यात्रियों की लूटी गई चार मोबाइल के अलावा करीब सात हजार रुपये बरामद किया गया है । उन्होंने बताया कि इस टीम में 25 पुलिस अधिकारियों को लगाया गया था, जिसमें छपरा जंक्शन जीआरपी, आरपीएफ के अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया, गोरखपुर, बस्ती, मऊ, गाजीपुर, पडरौना के पुलिस ऑफिसर शामिल थे । उन्होंने कहा कि इस मामले में बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के निभाकर गांव निवासी स्व गौरी शंकर सहनी के पुत्र अनिल सहनी, फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव के स्व गोपाल यादव के पुत्र सोनू यादव उर्फ अरूण यादव, कस्बा रेवती दीपक तिवारी के पुत्र आशुतोष तिवारी, दीपक चौरसिया, शिवम चौधरी शामिल हैं जबकि इस मामले में आशीष उपाध्याय, भीम उपाध्याय को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है । उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को पचास हजार रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा । बताते चलें कि 29 दिसंबर की रात को सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट पाट की घटना हुई थी । लूट के शिकार सभी यात्री सारण व सीवान जिले के थे । अपराधियों ने तीन यात्रियों को घायल कर दिया था । एक सप्ताह में इस मामले का खुलासा कर जीआरपी ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है और पुलिस की इस कारवाई से यात्रियों में विश्वास बढ़ा है ।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.