रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह
सारण जिले के रिविलगंज थाना के पुलिस ने 25 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक कार को सोमवार को जब्त कर लिया, हालांकि शराब के तस्कर पुलिस को देख फरार होने में कामयाब रहे। शराब के धंधे में लिप्त छह लोगों के रिविलगंज थाने में प्राथमिकी ji भी दर्ज की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बैजू टोला दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग आधा दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा 60 लीटर देशी शराब जप्त किया गया । इसके पहले छपरा – मांझी मुख्य मार्ग पर रिविलगंज के गोदना के पास एक कार में लद 25 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया । बरमद शराब की मात्रा 242 लीटर है । उन्होंने बताया कि इस मामले में वाहन चालक, मालिक सहित छह लोगों को नामजद किया गया है
