रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह

मशरख व्यक्ति में अगर समाज के अंदर कुछ कर दिखाने की तमन्ना हो तो कोई बाधाए रोक नहीं सकता, वैसे ही एक सफलता मशरक के लाल ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए हुए यूजीसी नेट परीक्षा में बाजी मारी। मशरक नये रेलवे स्टेशन रोड निवासी राजेश कुमार प्रसाद पिता अवकाश प्राप्त शिक्षक सुदामा साह माता श्रीमती कौशल्या देवी के सबसे छोटे पुत्र है। नेट परीक्षा में राजेश के उतीर्ण होने पर परिजनो ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बाट रहे है। राजेश के यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण करने से समाज के लोगों के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल है। चाहने व जानने वालों का बधाईयां देने का सिलसिला जारी है।बधाई देने वालों में डाँक्टर पी के परमार, विरीन शर्मा, अनिल तिवारी, वाचस्पति तिवारी,समेत राजेश के बड़े भाई शिक्षक मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि राजेश ने वायु सेना में कार्यरत रह कर यह सफलता हासिल किया है। जो सुरी लंका ऑध्रप्रदेश में राजेश कार्रत है। बताते चलें कि देश भर में 18से 22 दिसंबर तक आयोजित हुए यूजीसी नेट में 681930 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। पहली बार आनलाईन 85 विषयों में आयोजित होने वाली परीक्षा में दोनों पेपरों में सफल हुए।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.