रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह

मशरक।जयथर गांव के धर्मशाला परिसर में श्रीराम कथा नवाह परायण महायज्ञ की शुरूआत रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई ।महायज्ञ के पूर्व में जुलुस को अपने ही गांव में भी निकाली गई तदुपरांत जलभरी की गई । 14 जनवरी तक चलने वाले इस धार्मिक महायज्ञ में भजन , कीर्तन ,प्रवचन व रामलीला जैसे कार्यक्रमों के आयोजन किए गए हैं जिसें सुनने पुरे प्रखंड के लोग तथा दुर दराज से लोग पहुंच जाते हैं।जिस यज्ञ में महाराजगंज लोकसभा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी पहुँचे और यज्ञ में आयें संतो का आशीर्वाद लिया । इस मौके पर यज्ञ पूजा के संयोजक पंडित निरज ओझा,स्थानीय मुखिया गजेन्दर सिंह, जय ओझा, अखिलेश यादव, प्रमोद पटेल, सोनू कुमार, अनुप ओझा, जवाहिर राय,सहित सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.