रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह
छपरा– सिवान रेल खंड पर पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री की मौत हार्ट अटैक से मंगलवार को हो गई ।मृत महिला सीवान की रहनें वालीं बताई जा रही है । उषा देवी (55) नाम की महिला सीवान से कोलकाता जा रहीं थीं ।इस दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई ।ईसकी सूचना यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल को दी । सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल तथा मेडिकल टीम ने छपरा जंकशन पर पहुंच महिला को देखां लेकिन महिला यात्री की मौत पहलें हीं हो चुकी थी ।
