रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह
सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक दुर्गश कुमार गुप्ता के मशरक गोला रोड स्थित आवास पर हुईं । बैठक में निर्णय लिया गया की बजरंग दल को मशरक प्रखंड के हर पंचायत के हर वार्ड में फैलाना है । वार्ड स्तर पर सदस्यो की संख्या को बढाना है । इस के लिए बजरंग दल 15 जनवरी से भर्ती अभियान चलाया जाएंगा । 15 जनवरी से चलने वाले अभियान में 5000 सदस्यो की भर्ती की जाएगी । बैठक में अंतेश कुमार सिंह रसौली, गौतम कुमार सिंह बहरौली,निरज गोस्वामी खजुरी, अनुप कुमार प्रसाद ,मनोज कुमार साह कतालपुर, विनय कुमार खजुरी समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे ।
