सारण
मशरक : से दिल्ली डेली बस सेवा का शुभारंभ गुरूवार को एक समारोह आयोजित कर किया गया। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के मशरक पेट्रोल पम्प से साहिल अलीसा बस डेली सर्विस का शुभारंभ छपरा के पूर्व राजद विधायक व महाराजगंज के राजद के भावी प्रत्याशी रंधीर कुमार सिंह एवं गोरेयाकोठी के राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उक्त अवसर पर पूर्व विधायक व महाराजगंज के राजद के भावी प्रत्याशी श्रीरणवीर ने कहा कि मशरक से दिल्ली बस सेवा बहार हो जाने सेवा लोगों को काफी सहुलियत होगी। यह बस वातानुकूलित है। किराया भी कम है। सारण सिवान व गोपालगंज जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। मौके पर गोरेयाकोठी के राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, रईश अंसारी, इमरान अंसारी, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के प्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र पांडेय, रवीन्द्र राय, विश्वकर्मा जी, सुरज यादव आदि मौजूद थे। मशरक से दिल्ली, मशरक से कलकता, मशरक से सिल्लीगुरी, मशरक से रांची धन्यवाद, बोकारो, मशरक से पटना, मशरक से मुजफ्फरपुर आदि शहरों के लिए बस सेवा शुरू है। यह मशरक के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है जहां से सभी शहरों को जाने के लिए बस सेवा शुरू है।
