रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह

सारण बी बी राम प्लस टू विद्यायल नगरा के परिसर में रविवार को डीएलएड के समापन पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जेपीयू के अंग्रेजी हेड उदय शंकर ओझा, जगदम कॉलेज के अंग्रेजी हेड अमरनाथ प्रसाद व स्कूल के प्राचार्य सबीब अंसारी ने कार्यक्रम का उर्घाटन किया। इस अवसर पर जेपीयू हेड श्री ओझा ने कहा कि आप लोगों को जो प्रशिक्षण दिया गया है, वह एक भविष्य संवारने का मंत्र है।अपना व अपने छात्रों को आप जब अपने विद्यालय में जाएंगे तो इसी प्रशिक्षण के बदौलत अपने छात्रों को उत्तम शिक्षा दे पाएंगे।शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। इस मौके पर प्राचार्य मो सबीब अंसारी, शिक्षक मनोज कुमार द्विवेदी, नसीम अख्तर, धर्मेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, फहिन्दर कुमार, विष्णु कुमार आदि शिक्षक व दर्जनों प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.