रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह
सारण. जिले के छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सजल कुमार का भतीजा मंगलवार की शाम पतंग खरीदने गया उस वक्त से लापता है बच्चे का नाम सार्थक उर्फ गोलू उम्र 8 वर्ष बताया जाता है बच्चे के पिता का नाम मंटू कुमार गुप्ता छोटा तेलपा निवासी हैं सार्थक ब्रजकिशोर विद्यालय में दूसरी का छात्र हैं । परिजनों ने नगर थाना को बच्चे की गुम होंने की सूचना दी । पुलिस बच्चे के अपहरण या गुम होंने के दोनों मामले पर नजर रखते हुए जाँच जारी कर दी । ड्राग स्कावयड टीम की भी मदद ली जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय स्वयं रखे हैं नजर
पुलिस अधीक्षक सारण हरि किशोर राय ने स्वयं इस मामले में परिजनों से जानकारी ली और तहकीकात कर रहा है।
शहर के सभी चिकित्सक ने बैठक की
चिकित्स के भतीजे के लापता होने के बाद शहर के सभी चिकित्सक आईएमए हाँल में एकत्रित हुए जहाँ बैठक के माध्यम से डाक्टर सजल कुमार ने बताया कि सार्थक (8वर्ष) घर से पंतंग खरीदने बाहर गया तब से उसका पता नहीं चला । बैठक में उपस्थित आईएमए व भासा के चिकित्सकों ने जिला प्रशासन से शीघ्र सकुशल बच्चे की बरामदगी की मांग की है । बैठक में डा आर सी पांडेय, डॉ सुरेन्द्र कुमार महतो, डॉ शालीग्राम विश्वकर्मा, डॉ मक्केशवर चौधरी, डॉ संगीता चौधरी, डॉ सुष्मिता ओझा, डॉ एच एन प्रसाद, डॉ राम ईकबाल प्रसाद, डॉ रवि रंजन, डॉ तोसिफ मुज्जबा, डॉ आशुतोष कुमार रंजन, डॉ ओ पी गुप्ता सहित जिले के सभी चिकित्सक उपस्थित थे ।
