रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह

सारण. जिले के मशरक मुख्य डाकघर में लिंक बाधित रहने ने आक्रोशित लोगों ने हो-हंगामा व जमकर प्रदर्शन किया। जिससे डाकघर में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मशरक मुख्य डाकघर में विगत एक माह से लगातार लिंक बाधित रहने से राशि का उठाव नही होने से खाताधारियों का गुस्सा फुट पड़ा। मुख्य डाकघर के अंदर डाक कर्मियों के साथ पहले कहा सुनी, व तू तू मैं मैं होने के साथ ही मुख्य डाक पाल से खाताधारी उलझ गए। खाताधारियों के आक्रोश को मानते हुए मुख्य डाकपाल अपनी असमर्थता बताते हुए कहा कि कल हर हाल में आप लोगों को डाकघर से राशि मिलेगा। आज कृपया कर शांत हो जाए। आक्रोशित खाताधारी बार बार यही कह रहे थे कि डाकघर में हमेशा कुछ ना कुछ बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है। मशरक के रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कल खाताधारियों को डाकघर से राशि का उठाव नही होगा तो बाध्य होकर यहाँ के लोग डाकघर में तालाबंदी करेगे। लगन का मौसम होने के कारण कोई बेटी की शादी तो कोई बीमारी से ग्रसित इलाज हेतू राशि उठाने के लिए जब डाकघर में आता है तो उसे लिंक बाधित रहने का बहाना बनाकर वापस कर दिया जाता है। वही अभिकर्ता सुनिल कुमार, दयानन्द पाठक, राजीव कुमार, प्रकाशचन्द्र सिंह, कपिलदेव राय, जवाहर रावत, विवेकनाथ तिवारी, कमाख्या राय, अनिल पाण्डेय, बंटी सहित दर्जनों लोगों कहा कि मशरक मुख्य डाकघर में विगत 7जनवरी लगातार लिंक बाधित रहने से डाकघर में किसी प्रकार का लेन देन नही हो रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते लोग काफी परेशान है

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.