रिपोर्ट- पंकज कुमार सिंह
छपरा. जिले के छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सज्जल कुमार के अपहृत भतीजे सार्थक उर्फ गोलू का शव जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया । शव पूरी तरह काला पड़ चुका था । शव की सूचना मिलतें ही सारण पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय, सदर डीएसपी अजय कुमार, नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित एवं मुफ्फसिल इंस्पेक्टर धर्मेद्र कुमार पूरे दल बल के साथ वहाँ पहुँचे और इसकी सूचना चिकित्सक परिवार को दी गई जिसके बाद परिवार ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव का पहचान अपनें भतीजे के रूप में किया ।
सार्थक उर्फ गोलू (8वर्ष) जो मंटू कुमार गुप्ता छोटा छोटा तेलपा निवासी का पुत्र था । जो ब्रजकिशोर विद्यालय में दूसरी का छात्र था । वह 15 जनवरी को पंतंग खरीदने घर से निकला और उसके बाद उसका पता नहीं चल सका
