छपरा : महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के दाउदपुर जंक्शन पर आज से मौर्य एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से आज से दाऊदपुर स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस रुकने लगी है। श्री सिग्रीवाल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

लोगों को संबोधित करते सांसद

उन्होंने इस मौके पर बताया कि कई वर्षों से स्थानीय जनता की यह मांग थी कि दाउदपुर में इस ट्रेन का ठहराव हो। मैंने प्रयास किया और आज से यह ठहराव शुरू हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ—पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का भी एक माह के भीतर यहां ठहराव का निर्णय लिया गया है। इससे आसपास के लोगों को यात्रा करना आसान हो जाएगा। वहीं इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता तथा रेलवे के प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.