- स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुप्पी से मची है योजना में लूट
मशरख. सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में मशरक पूर्वी के हनुमानगंज मे गरीब लाचार लोगों ने शौचालय का निर्माण जीविका के माध्यम से कराया । जब दो महीने बीत गये तो भी उनके पैसे उनके खातें मे नही गये । उनके पैसे को खाते में भेजने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से दलाल 4000 रूपये की मांग की गई । महिलाओ ने आरोप लगाया कि जो भी घूस के पैसे का भुगतान कर देता है उनका पैसा उनके खातें मे चला जाता है । महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कहाँ की कार्यालय खर्च भी लगता है ।जो भुगतान करेंगा उसका पैसा जल्द उसके खाते में चला जाएंगा ।ईनकी शिकायत पत्र और इनकी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने अबिलंब सुनवाई का भरोसा दिलाया ।
