सूचना पर पहुंचे सांसद व पूर्व मंत्री ने प्रशासन के सहयोग से मामले को सुलझाया

सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवपाली गांव निवासी रघुनाथ चौधरी के पुत्र रामज्ञानी चौधरी की मौत इलाज के दौरान पटना होने के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा की परिजन शव जलाने के लिए हत्यारोपित के दरवाजे पर जा रहे थे तभी इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने समझा बुझाकर मामला को शांत कराया. जिसके बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.इस दौरान घटना की जानकारी मिलने पर सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी व श्रीनिवास यादव पहुंचे थे. इनलोगों के प्रयास से ही परिजन शांत हुए. शव पहुंचने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया. परिजनों के मांग पर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग किया कि मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाया जाये और मुआवजे की राशि भी मुहैया करायी जाये. जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन पर लेाग शांत हुए. इधर घर से रोने की आवाज से पूरा महौल गमगीन हो गया था. हर कोई परिजनों को सात्वना देते नजर आ रहे थे.

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.