सीवान. गुरुवार के दिन जिला मुख्यालय जन अधिकार पार्टी कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा व गणमान्य लोगों के साथ प्रेस वार्ता की गई। जिसमें जिला पार्टी के अधिकारियों द्वारा हाल ही में होने वाले आम चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई। बूथ लेबल की मजबूती पर जोर दी गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की मजबूती पर विशेष चर्चा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव ने कहा कि जिले के हर प्रखंड में पहुंचकर पार्टी का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर युवा अध्यक्ष राकेश कुमार, महिला अध्यक्ष पुनम सिंह, प्रदेश महासचिव संजय रानिपुरि, उपाध्यक्ष बिनोद, उपाध्यक्ष रेहान, जिला युवा प्रधान महासचिव गुफरान, जिला सचिव विकास पाण्डेय, अनुप कुमार सिन्हा, महताब व पार्टी अन्य पदाधिकारि व कार्यकर्ता भी शामिल थे।
