सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में बाजार के पास एक ट्रक और टेम्पु की टक्कर में एक इन्टरमीडिएट परीक्षा देने छात्र की मौत गुरूवार को हो गई ।इस घटना में एक महिला भी घायल हो गइ ।रसूलपुर बाजार के पास पूरब से पश्चिम की ओर जा रही ट्रक ने टेमपू में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेम्पु में सवार छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगिया गाँव निवासी रामअयोध्या साह के पुत्र संतोष कुमार (20वर्ष) के रूप में की गई ।
