सिवान से बड़ी खबर आ रही है कि अगर आप ऑटो, बस में बैठाकर कही जा रहे है या सिवान शहर के किसी गलियों में घूम रहे है तो कृपया सावधान हो जाइये क्योंकि आपके आसपास सिवान शहर में महिला चोर हाइ प्रोफ़ाइल और स्टैंडर मेन्टेन्ट करते हुए वो आपके अगल बगल घूम रहे है। जिसका जीता जकता उदहारण मिला आज सिवान के महादेवा रोड़ दुर्गा मंदिर से दहा नदी होते हुये अम्बेडकर भवन के पास कैरताल पचौरा गांव के रहने वाली रामाजी सिंह के पत्नी कुंती देवी से दो औरत हाई प्रोफाइल में एक साथ आई और पुराने सोना चाँदी से नये सोना चाँदी में बदलने का झासा देकर कुंती देवी को अपने बस में कर ली और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दी। बेहोश करने के बाद जितने सोना चांदी औरत अपने शरीर मे पहनी थी सब लेकर दोनों महिला चोर फरार हो गई।
लाखों की संपत्ति की लूट हुई
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि लाखों की संपत्ति की लूट हुई है। बता दे कि कुंती देवी के परिजनों ने एफआईआर करने जा रहे थे लेकिन गाँव वाले ने माना कर दिये। लेकिन आय दिन महिला चोर सिवान शहर में घूम रही है और जो भी महिला कीमती जेवर पहिनकर सिवान बाजार करने आ रही है या कही जा रही है उसके पीछे महिला चोर लग जा रही है। और चाँदी से सोना बदलने की बात कह रही हैं और नशीला पदार्थ से बेहोश कर के सारी जेवरात,रुपये और पैसे लेकर फरार हो जा रही है। बता दे कि पिछले कुछ सप्ताह पहले ऐसे ही घटना सामने आई थी महिला चोर दरबार कंपाउंड में किसी औरत के कान के बाली खिंचते वक़्त पकड़ी गई थी।
