सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में मशरक के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर सिह एवं स्व. विधायक अशोक सिंह के पिता प्रख्यात चिकित्सक डाॅ. रामबहादुर सिंह का निधन हो गया। वे 98वर्ष के थे। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन पटना के राजेश्वर हॉस्पिटल में सुबह में हो गया हैं। दोपर में डाॅ. राम बहादुर सिंह का शव मशरक के चरिहारा गांव स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ परी। उनके निधन पर शोक ब्यक्त करने वालों में विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पाण्डेय, भाजपा के नेता व पूर्व मुखिया रणवीर राज, गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने प्रख्यात चिकित्सक डाॅ. सिंह के निधन पर गहरी शोक- संवेदना व्यक्त की है। गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक श्रीयादव ने अपने शोक-सन्देश में कहा की उनके निधन से न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। श्री यादव ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसको को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक ब्यक्त करने वालों में मशरक उतरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू, प्रमोद सिंह, राधेश कुमार शर्मा, मशरक पश्चिमी पंचायत के सरपंच बिनोद प्रसाद, जिला पार्षद प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रसाद, राम नरेश सिंह, ललन माॅझी, सुनिल कुमार पांडेय मुख्य है।
