रिपोर्ट:पंकज कु०सिंह

इसुआपुर प्रखण्ड के सहवा बाजार पर दिशा दर्शन पब्लिक स्कूल का सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव ने विधिवत उद्घाटन किया और माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना किये। विधायक ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि पुस्तकालय व हाई स्कूल खोलने के लिये पर्याप्त भूमि की आवश्यकता होती है। इसलिए निर्माण के लिये ग्रामीणों से अनुरोध किया कि जमीन मुहैया कराने का आप सभी पहल करे।वही विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा किया गया कार्यक्रम का दर्शको ने भरपूर आनंद लिए।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.