रिपोर्ट : कु०सिंह

मढ़ौरा (सारण) थानाक्षेत्र के पुर्णाडीह गांव में अज्ञात शव मिलने से चारो तरह हत्या या दुर्घटना के मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है। शाम को सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया है। इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई उपेन्द्र राय ने बताया की शाम करीब साढ़े छः बजे सुचना मिली की पुर्णाडीह गांव के रेलवे लाइन के करीब एक शव पड़ा है पहुँचने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है मृतक का उम्र लगभग चालीस वर्ष व रंग श्माला है जबकी पैंट काला व शर्ट चेतदार है मृतक के शरीर की तलाशी के दौरान कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके । मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टया रेल से गिर हो सकती है। फिलहाल प्राथमिकी के बाद जांच की जाएगी ।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.