दरौंदा. प्रखंड के बगौरा के लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में गुरुवार को शिविर लगाकर 20 बच्चों की खसरा-रूबेला का टीकाकरण किया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा-रूबेला संक्रमण के संभावित खतरे से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया. खसरा रुबैला की टीम की चिंता देवी ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि खसरा-रूबेला नामक संक्रामक बीमारी के संभावित खतरे से बचाव के लिए आवश्यक रूप से बच्चों को टीका लगवाएं. शिक्षकों-अभिभावकों को आगाह किया गया कि खसरा-रूबेला रोग के वायरस के आक्रमण से पहले ही टीका लगवा लें अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे. एएनएम ने खसरा-रूबेला के लक्षण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह बच्चों के नाक, सांस की नली, फेफड़ों, त्वचा और शरीर के अन्य अंगों में संक्रमण कर प्रवेश करता है। फिर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल जाता है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण ही मूल उपाय है।
