शनिवार को डुमरिया स्थित गण्डक नदी में रीवर फ्रंट हेतु स्वीकृति हेतु इलाहाबाद की एन आई टी की टेक्निकल टीम ने निरीक्षण किया। डुमरिया घाट स्थित गण्डक नदी के किनारे पहुँची एन आई टी टीम के टीम लीडर डॉ0 एच के पांडेय,इलाहाबाद के नेतृत्व में रीवर फ्रंट का निरीक्षण घंटो किया तथा इसके निर्माण की शुरुआत करने की अविलंबता बताई । उन्होंने कहा कि निरीक्षण का प्रतिवेदन अविलंब विभाग को सौप दिया जाएगा तथा अविलंब इस कार्य की शुरुआत हो जाएगी । निरीक्षण के दौरान( सेन एंड लाल) कुमार नीरज, निदेशक ,अभिषेक कु0 चौरसिया, ज्यूलोजिकल सेवर ऑफ इंडिया ने बताया कि इसका प्रतिवेदन मंगल वार तक देकर स्वीकृति दे दी जाएगीऔर इस महत्वपूर्व कार्य हेतु अविलंब विभागीय प्राकलन बन कर तैयार हो जाएगा ।तदोपरांत इस कार्य का आरम्भ शुरू हो जाएगा । मौके पर स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बहुत ही जल्द इसका प्राकलन बनेगा और इस कार्य का शुभारंभ हो जाएगा जिससे कई जिले के लोगलाभांवितहोंगे ।निरीक्षण के दौरान गणेश सिंह ,तेजेश्वर मिश्रा, चिन्टू सिंह,धर्मेन्द्र मिश्रा, मदन राम,हेमन्त कुशवाहा, शुभनारायन सिंह ,चुन्नू मिश्र अमित श्रीवास्तव,संजय सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे !

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.