दारौंदा. प्रखंड के हजारों लोगों ने सोमवार को देर रात एक साथ शहीदों की शहादत में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला.दरौंदा प्रखंड के ग्राम पंचायत बगौरा गांव के सड़क पर उतरे हजारों नौजवान युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारा लगाया कि लोकसभा चुनाव को रोक दो और अबकी बार पाकिस्तान को ठोक दो. आक्रोश मार्च दरौंदा प्रखंड के बगौरा पुरानी बाजार से प्रारंभ होकर नया बाजार होते हुये पुनः दारौंदा प्रखंड के बगौरा का भ्रमण किया. आक्रोश मार्च में सम्मिलित हुए लोगों के हाथों में भारत के झंडे और मुख से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे बुलंदियों पर रहा. आक्रोश मार्च में हाथों में तिरंगा लिए लोग वीर जवान अमर रहे, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आंतकियों को मौत दो आदि नारे भी लगाए. वही एक साथ हजारों लोगों ने नम आंखों से सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. आक्रोश मार्च में मानवेन्द्र सिंह, बीएसएफ जवान लव गुप्ता, शिव कुमार, प्रिंस कुमार, सौरभ गुप्ता, अनिकेत, बिट्टू, और अन्य युवा व बच्चे शामिल थे.

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.