सारण ।चोरी की बाइक के साथ दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रेतर करवाई के लिए छपरा भेज दिया है। मामले में बनियापुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक पुलिस को देख भागने लगे तथा बाइक छुपाने का प्रयास किए जिन्हें पुलिस ने दौराकर पकड़ लिया। पकड़ाए युवक पैगम्बरपुर निवासी चालक व पिंटु कुमार राय बाइक के पीछे बैठा मझौलिया मिनू महतो बताया गया है। ग्लैमर बाइक जिसका कोई कागजात नही दिखाया गया। बाइक जब्त कर दोनों को छपरा भेज दिया गया है।
