महाराजगंज. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार के डेहरी ऑन सोन स्थानांतरण होने के बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। फेयरवेल पार्टी का आयोजन बीडीओ नन्द किशोर साह और थानेदार अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

एसडीओ मंजीत कुमार ने एसडीपीओ संजय कुमार के महाराजगंज में 9 माह के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे व्यक्तित्व के धनी होने के साथ अनुमंडल के सभी थानेदारों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। पुलिस इंस्पेक्टर अकील अहमद ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण होना लाजिमी है, लेकिन उनके कार्यशैली को वे कभी भूल नहीं सकते। डीसीएलआर प्रवीण कुमार ने कहा कि एसडीपीओ के कार्यकाल में महाराजगंज क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ काफी गिरा है। वक्ताओं ने एसडीपीओ के कुशल कार्य क्षमता की प्रशंसा की। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.