बिहार पुलिस महिला बल की बटालियन भी दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं
मशरक समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमण के कारण दूसरे लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार सख्ती से पुरे मशरक थाना क्षेत्र में कड़ाई से पालन हो रहा है।सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा रविवार को भी थाना क्षेत्र में पूरी तरह मुश्तैदी से सख्ती बरतते दिखें। थाना क्षेत्र के सभी अस्थाई बैरिकेडिग पर सुबह से ही सघन वाहन चेकिंग के वजह से बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। वहीं थाना क्षेत्र में सिवान बोर्डर पर बने थाना कैंप ने सीमा को पूरी तरह सील कर रखा है। विभिन्न चौक-चौराहों एवं सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती रही। मुख्य चौराहों पर वाहन चेकिग किए जाने से भी सड़कों पर इक्का-दुक्का बाइक ही नजर आई।आवश्यक सेवा के वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। थाना क्षेत्र के मशरक-तरैया चौक, महाबीर चौक, रामजानकी मंदिर के पास , डाकबंगला चौक, आदि स्थानों पर अस्थाई बैरिकेडिग कर वाहनों की चेकिग की गई। जिसमें मोटर एक्ट अधिनियम और लाॅक डाउन उल्लंघन के तहत बाइक सवारों से जुर्माना वसूला गया। उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि आप सभी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले ज्यादा जरूरत हो तो ही घरों से बाहर निकलें।कोरोना को हराने के लिए एक दूसरे से दूरी बनाना ही एकमात्र उपाय है। वहीं उन्होंने बिना काम के मोटरसाइकिल व पैदल मटरगश्ती करने वाले को चेतावनी दी कि घरों से बाहर निकलने पर बाहर आपकों पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए खड़ी है इसलिए आप सुरक्षित अपने घरों में ही रहें।
