जीरादेई (सिवान)राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए जिनका राशन कार्ड नही बन पाया है औऱ वे जरूरत मंद है, वैसे लोगो के लिए राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड का आवेदन भरने का समय दिया गया है।और यह सर्वे का कार्य जीवीका संस्था को मिला है। राज्य सरकार के आदेशानुसार राशन कार्ड आवेदन का कोई शुल्क नही लगेगा।अगर ऐसा करते कोई कर्मचारी पकड़े गए तो उसपर उचित करवाई की जाएगी।
लेकिन जीरादेई प्रखंड में राज्य सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जीरादेई प्रखंड के अकोल्ही विजयीपुर,मुइया,चाँदपाली मिस्र टोला, आदि गांवों में जीविका दीदी द्वारा मनमाने ढंग से पैसा लिया जा रहा है। जीविका दीदी का कहना है आवेदन के लिए पैसा लगता है। और लोगो द्वारा पैसा नही देने पर आवेदन जमा भी नही किया जा रहा है। साथ ही साथ जीविका दीदी गांव में जाकर सर्वे करने के बजाय अपने घर पर ही लोगो को बुला रही है, जिससे सोशल डिस्टेन्स का पालन भी नही हो रहा है।और कोरोना के खिलाफ हमारा जंग असफल हो रहा है।जिसको लेकर
