नये साल पर सरकार ने दिया महिला गृहणियों को त्योफा
रिपोर्टर-पंकज कुमार सिंह
आज सोमवार को मोदी सरकार ने घरेलू गैस (एलपीजी) की कीमतों में साल के आखिरी दिन कटौती का फैसला किया। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 5.91 रु. और नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 120.50 रु. घटा दिए गए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मुताबिक, बदली हुई कीमतें 31 दिसम्बर की रात 12:00 बजे से लागू हो जाएंगी।
आईओसी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दर की स्थिति बेहतर होने की वजह से एलपीजी के दामों में कटौती की गई है।
