रिपोर्टर पंकज कुमार सिंह
मशरक. सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सिवान शीतलपुर हाइवे पर रेलवे ढाला के बगल गाँव में बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । गलिमापुर गाँव में वर्षो पुराने शिव मंदिर के पुनिर्माण के बाद हर साल 2 जनवरी को भगवान महाकाल शिव की भव्य तरीक़े से आराधना की जाती है । शिव मंदिर गाँव के बीचों बीच अवस्थित हैं जो बहुत पुराना हो जाने से जीर्ण शीर्ण हो गया था जिसे गाँव की सर्व सम्मति से भव्य सुन्दरता के साथ नये रंग रूप से सुसज्जित किया गया ।उसी समय से गाँव के लोगों ने हर साल 2 जनवरी को मंदिर में पूजा और शोभा यात्रा निकाली जाती है आज शोभा यात्रा को गाँव से निकालकर मशरक मुन्नी मोड़, स्टेशन रोड होते हुए सिद्धिदात्री मंदिर से वापस मुख्य हाइवे से पुनः गलिमापुर शिव मंदिर पहुँचा । शोभा यात्रा में डीजे के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता,अमित सिंह, नंदन बाबा ,सत्यम कुमार ,राहुल सिंह , आयुष कुमार, गोलू सिंह, राजा बाबू, सूरज कुमार, प्रेमजीत सिंह, आदर्श कुमार ने शोभा यात्रा की अगवानी की ।जुलूस में जयश्रीराम के जयघोष के साथ पूरे मशरक बाजार को बच्चो ने भक्तिमय कर दिया ।
