रिपोर्ट :सोनू कुमार प्रसाद
सारण छपरा ।भेलदी थाना के मदौरा कटसा पथ पर अरना कोठी के समीप एक आटो में एक युवक की लाश पड़ी थी। जब आटो पर एक राहगीर की नजर पड़ी तब राहगीरों ने हल्ला किया तो लोगों ने देखा कि आटो में एक युवक की लाश पड़ी थी जो एक लाल रंग के गमछा से ढका था।जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हुआ है। गाड़ी पर भी नम्बर प्लेट भी गायब था।पुलिस मामले की जाचं मे जुटी है।
