- बिना लाइसेंस के पूजा पंडालो में लाउडस्पीकर उपयोग पर होगी कार्रवाई
महाराजगंज. अनुमंडल मुख्यालय में सरस्वती पूजा को लेकर अधिकारियों द्वारा एक बैठक बुलाई गई। जिसमें अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में अनुमंडल प्रशासन ने यह सख्त निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में लाउडस्पीकर का उपयोग करने के लिए लाइसेंस लेनी पड़ेगी। सड़क पर अगर किसी व्यक्ति द्वारा रस्सी तान कर सरस्वती पूजा को ले कर चंदा की वसूली की गई तो, कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अनुमंडल प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुमंडल के सभी बीडीओ थाना प्रभारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
