- जांच उपरांत मुफ्त में दवा का वितरण किया गया
महाराजगंज. प्रखंड क्षेत्र के शिवदह जेडी नेशनल पब्लिक स्कूल में निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन संकल्प सेवा द्वारा किया गया. जिसमें अहिल्या देवी जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉक्टर कुण्डाल ने आंख के मरीजों को निःशुल्क जांच किया. आंख जांच के बाद शिविर में मुफ्त में दवाईयां दी गयी. वही मरीजों को उचित सलाह दी गयी . शिविर में 450 छात्र- छात्राओं के आंख की जांच की गई . स्कूल के प्राचार्य बृजकिशोर पंडित ने कहा कि प्रतिसाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं के आंख की जांच शिविर के माध्यम से करा कर उचित सलाह दी जाती है . मौके पर गांव के गण्यमान्य के अलावे विद्यालय के शक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.
