महाराजगंज. प्रखंड के बलाऊ पंचायत के रड़िया गांव में दुलारचंद ठाकुर के घर में आग लग गई। आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन फिर भी आग से घर में रखें कपड़े व कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे BBEM फाउंडेशन महाराजगंज के युवा अध्यक्ष बिशान्त कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि हर संभव मदद की जाएगी।
