शहर के सिहौता बंगरा हाईस्कूल के आदर्श परीक्षा केंद्र के समीप गुरुवार को पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच छह राउंड गोलियां चली। इस घटना में एएसआई संजय कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर चार राउंड गोलियां चलाई जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो चक्र गोलियां दागी। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद असामाजिक तत्व फरार होने में सफल गए। पुलिस ने घटनास्थल से असामाजिक तत्वों की दो बाइक को जब्त की है। इसके साथ ही पिस्टल के दो खोखे भी बरामद किये गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार व एसडीओ मंजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परीक्षा केंद्र के समीप पुलिस एक मनचले युवक की पिटाई कर रही थी। युवक की पिटाई का वीडियो क्राइम ब्रांच के सीआईडी इंस्पेक्टर शिव नारायण राय के पुत्र ने अपने घर की छत से बनाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा वीडियो बनाने से मना किया गया। लेकिन, युवक वीडियो बनाता रहा। इसके बाद पुलिस ने युवक को उसके घर से दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो असामाजिक तत्व घटनास्थल पर पहुंच पुलिस से उलझ गए और फायरिंग शुरू कर दी। घटना के 20 मिनट बाद एसपी नवीनचन्द्र झा ने भी घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गयी है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aapko bahut bahut dhanyabad
LikeLike