सीवान/तरवारा : जीबी नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव स्थित भाजपा नेता सह तांत्रिक असगर अली उर्फ मस्तान बाबा के अड्डे पर छापेमारी के बाद बरामद रुपये की गिनती दूसरे दिन भी जारी रही. देर रात तक डेढ़ करोड़ रुपये व आभूषण बरामद किया गया. 21 घंटे बीतने के बाद भी सात पदाधिकारी बरामद रुपये की गिनती में जुटे हुए थे.

वरीय पदाधिकारियों की माने तो सारे रुपये बुधवार तक गिने जाने का अनुमान है. एसपी नवीन चंद्र झा ने भी कहा कि रुपये की संख्या अधिक होने के चलते बुधवार को इसका खुलासा हो पायेगा. अभी बीच में जानकारी देना उचित नहीं है. वहीं इनकम टैक्स विभाग की टीम भी गिने जा रहे रुपये व बरामद गहनों की कीमत पर अपनी नजर रखे हुए है..

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.